Edit Content

About Us

Our center is committed to deliver the best outcomes through providing latest technological breakthrough and highest quality of customized services.

Contact Info

क्या Low AMH स्तर के साथ गर्भवती होना संभव है?

क्या Low AMH स्तर के साथ गर्भवती होना संभव है?

  • Home
  • -
  • ivf treatment
  • -
  • क्या Low AMH स्तर के साथ गर्भवती होना संभव है?
क्या Low AMH स्तर के साथ गर्भवती होना संभव है?

यदि आप जानना चाहते है की क्या Low AMH स्तर के साथ गर्भवती होना संभव है, तो इसका जवाब है हां | Low AMH के साथ गर्भवती होना संभव है, लेकिन Low AMH होने पर गर्भधारण में परेशानी आती है | हालाँकि , एक सही विशेषज्ञ से उपचार के साथ गर्भधारण किया जा सकता है |

एक महिला अपने जन्म से ही लगभग 20 लाख अंडो के साथ जन्म लेती है और माहवारी शुरू होने तक इन अंडो की संख्या घटकर 4 से 5 लाख तक रह जाती है | हर माहवारी के साथ महिला के अंडाशय में अंडो की मात्रा कम होती रहती है | यही वजह है की उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं को गर्भधारण की सम्भावना भी कम होने लगती है |

AMH टेस्ट के द्वारा यह देखा जाता है की महिला की प्रजनन क्षमता कैसी है ओवेरी में अंडो की मात्रा सामान्य है या कम है |

AMH क्या है? (What is AMH?)

AMH का मतलब होता है एंटी मुलेरियन हार्मोन्स | AMH महिलाओं के अंडाशय में फॉलिकल की ग्रेनुलोसा कोशिकाओं द्वारा बनता है |

AMH टेस्ट क्यों किया जाता है? (Why is AMH Test Done?)

अधिकांशतः AMH टेस्ट करवाने की वजह गर्भधारण में आ रही परेशानियां है | AMH टेस्ट से महिलाऐं जानना चाहती है की उनके अंडाशय में अंडो की मात्रा सही है या नहीं |

हर महिला में AMH का स्तर अलग अलग होता है | कम उम्र की महिलाओं की तुलना में अधिक उम्र की महिलाओं में AMH का स्तर कम होता है |

लेकिन कई मामलों में कम उम्र की महिलाओं में भी AMH का स्तर कम हो सकता है | ऐसा नहीं है की केवल AMH लेवल के कम होने पर ही गर्भधारण में समस्या आती है | यदि AMH स्तर अधिक है जिसे की PCOS कहते है तो भी गर्भधारण में समस्या आ सकती है |

AMH लेवल क्या होना चाहिए? (What is the Normal AMH Level?)

महिलाओं में AMH का स्तर सामान्यतः 2.2 से 4.0 NG/ML होनी चाहिए | यदि किसी महिला में AMH का लेवल 1.0 NG/ML से कम है तो ऐसे में महिला को फर्टिलिटी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए | यदि महिला में AMH का स्तर सामान्य से अधिक है और गर्भधारण में समस्या आ रही है तो इस स्थिति को PCOS कहते है ऐसे में भी चिकिसक से परामर्श लेकर उपचार ले सकते है |

Low AMH होने के लक्षण क्या है? (Symptoms of AMH)

सामान्यतः LOW AMH होने पर कोई विशेष लक्षण दिखाई नहीं देते है लेकिन यदि आपको अनियमित पीरियड्स हो रहे है, पीरियड्स का साइकिल छोटा है या समय से पहले मोनोपोज़ हुआ है तो इन लक्षणों के दिखाई देने पर आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए |

AMH लेवल कम होने के कारण क्या है? (What Are the Reasons for Low AMH)

महिलाओं में AMH लेवल कम होने की मुख्य वजह बढ़ी आयु है | एक महिला की उम्र बढ़ने के साथ उसकी ओवेरी में अंडो की संख्या कम होती जाती है | इसके अलावा आज के समय में ख़राब जीवनशैली को भी एक कारण माना जाता है जिससे AMH का लेवल प्रभावित होता है | यदि धूम्रपान करते है तो यह आपके AMH के स्तर को तेजी से प्रभावित कर सकता है | यदि आपके परिवार में किसी का AMH लेवल कम है तो यह भी एक कारण बन सकता है AMH लेवल के कम होने का |LOW AMH होने पर गर्भधारण के लिए उपचार (Low AMH Treatments for Pregnancy)

यदि AMH लेवल कम है तो यह नहीं समझना चाहिए की आप माँ नहीं बन सकती | गर्भधारण में समस्या होने पर AMH लेवल के अलावा भी और भी कई कारण होते है | लेकिन यदि AMH स्तर कम है और बार बार प्रयास करने के बाद भी गर्भधारण में विफल हो रहे है तो आपको निश्चित ही शानवी IVF सेण्टर में जाकर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए |

वहां पर डॉक्टर AMH के अलावा और भी जांच करते है और उसके आधार पर आपको सही उपचार की सलाह देते है जिनमे से IVF treatment भी एक उपचार है | जिसमें महिला के अंडे और पुरुष के शुक्राणु को लैब में फर्टिलाइज करवाया जाता है और उसे गर्भाशय में स्थापित किया जाता है |

यह AMH स्तर कम होने पर गर्भधारण के लिए एक सफल उपचार पद्धति है जिसके द्वारा निसंतानता की समस्या से निराश जोड़ों को माता पिता बनने की चाहत पूरी हुई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help